Today Horoscope 28 October 2014 in Hindi
Aries (मेष)
(March 21 – April 19)
भारी व्यस्तता का दिन है। करियर और धन अर्जन के क्षेत्र में आपको नए अवसर मिलेंगे। हालांकि करियर से संबंधित और लोगों से मिलने-जुलने के कुछ कार्यक्रम बहुत चुनौतीपूर्ण रहेंगे। कई निर्देश-सलाह या अनुरोध फोन पर मिलते जाएंगे, आप किसी से साफ इनकार नहीं कर पाएंगे और आपको समय का संतुलन बैठाने में समस्या आएगी। कहीं न कहीं पहुंचने में देरी हो सकती है। आज आपका आकर्षण, कॉन्फिडेंस और दबदबा चरम पर होगा, लेकिन आप किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से विवाद मोल न लें।
आज पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करें, ताकि नए अवसरों का पूरा लाभ उठाया जा सके। परिवार, मित्र और साथ काम करने वाले कुछ लोगों के साथ बहुत अच्छा दिन बीतेगा। नया झंझट मोल न लें। मौजूदा कामकाज आज निपटा लें। खुशियों और उम्मीदों का मौका जल्द ही मिलेगा, लेकिन समय का इंतजार करें। कोई काम जल्दबाजी में न करें। शारीरिक व मानसिक तनाव कम होगा। कारोबारी क्षेत्र में समस्याएं खत्म हो जाएगी। अपने कार्य व वार्ता को गोपनीय बनाए रखें तथा व्यय पर नियंत्रण रखें।
लव– पार्टनर को सम्मान दें। रिश्ते बनाए रखने के लिए पार्टनर को सहयोग देना जरूरी है।
प्रोफेशनल– बिजनेस के लिए समय अच्छा है। मेहनत से काम करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। उधार न दें।
हेल्थ– स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। वात रोग हो सकते हैं।
करियर– टेक्निकल फील्ड के विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा नकारात्मक प्रभाव देने वाला है।
More http://goo.gl/B3rEOa
Taurus (वृष)
(April 20 – May 20)
खर्च बढ़ सकता है। आठवां चंद्रमा आज अचानक नुकसान का योग भी बनाएगा। आपके पराक्रम का स्वामी आज आठवें भाव में होने से आपको कार्यक्षेत्र में सावधानी से काम करना चाहिए। पार्टनर और आपके विचार कुछ कम ही मिलेंगे। यात्रा में भी आपका पैसा खर्च होता रहेगा। नौकरी-धंधे, करियर में आप आगे से आगे बढ़ते जाएंगे। उधर घर में मेहमानों के आवागमन से प्रसन्नता रहेगी। आज अपने दिमाग पर कंट्रोल करें, आर-पार का फैसला करने से बचें।
दिन में एक या दो बार आप पाएंगे कि आपके आसपास के सारे लोग किसी न किसी कारण से कुछ परेशान हैं, या घबराए हुए हैं। जो भी स्थिति बनेगी, उसे संभालना आपको ही होगा। यह स्थिति घर पर भी बन रही हो सकती है, और दफ्तर में भी। आप न तो किसी दायित्व से दूर भागें, और न ही किसी काम में अति करें। जहां तक हो सके, व्यावहारिक और संतुलित रहें। जो भी कदम उठाएं, पहले उस पर विचार कर लें। आज आपको ऑफिस से संबंधित कोई बड़ा काम संभालना पड़ सकता है। बिजनेस अच्छा चलेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से काफी समय बाद मुलाकात होगी।
लव– आज पार्टनर से बेकार की बहस हो सकती है, हालांकि रात तक सब ठीक हो जाएगा।
प्रोफेशनल– अगर किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम है, तो खुशी-खुशी जाएं। आपकी यात्रा सुखद होगी।
हेल्थ– किसी बड़े बुजुर्ग का स्वास्थ्य आपकी चिंता बढ़ा सकता है। खुद की सेहत का भी ध्यान रखें।
करियर– मेडिकल और एमबीए विद्यार्थियों के लिए समय कुछ परेशानी भरा हो सकता है।
. More. http://goo.gl/yyx80q
Gemini (मिथुन)
(May 21 – June 20)
हड़बड़ी में प्रतिक्रिया करने से फायदे के बजाए नुकसान ज्यादा रहेगा। धैर्य रखें, जोश में आकर कोई डिसीजन न लें। परिवार के मामलों में उलझा रहना पड़ सकता है। किसी महिला मित्र के सहयोग से काम पूरे हो सकते हैं। नए और पसंदीदा लोगों से मुलाकात होगी, या उनके साथ समय बीतेगा। कोई गोपनीय बात उजागर हो सकती हैं, लेकिन मजेदार बात यह है कि उसी के साथ आपकी सामाजिक सक्रियता बढ़ जाएगी। यही नहीं खुद आपके लिए भी किसी तरह का अनुसंधान करने, कोई नई बात पता लगाने के लिहाज से बहुत अच्छा समय है।
आज का समय आपके पक्ष में है, लेकिन उसे आशंकाओं और संदेहों में खर्च न करें। अपने मन के संदेहों को सख्ती से नियंत्रण में रखें, उनसे आपको सिर्फ नुकसान होगा। अगर आप किसी के प्रति ज्यादा ही मुग्ध महसूस कर रहे हैं, तो अपनी इस भावना को किसी से उजागर न करें। पैसों के मामले आज भी उलझे ही रहेंगे। मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा। सूझ-बूझ व साझेदारी के कार्य क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। आज आपके रोज के काम समय से पूरे हो जाएंगे और आपको फायदा भी होगा।
लव– लव लाइफ में गलतफहमियां खत्म होगी। किसी भी मामले में लापरवाही न बरतें।
प्रोफेशनल– भाग्य वर्धक फल मिलेगा। समय का सदुपयोग होगा और बिजनेस में धन लाभ होगा।
हेल्थ– स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ताजगी और स्फूर्ति बनी रहेगी।
करियर– किस्मत साथ देगी। व्यवसायी पाठ्यक्रम के विद्यार्थी कम मेहनत में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे।
More http://goo.gl/o63eU3
Cancer (कर्क)
(June 22 – July 22)
आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे, लेकिन अगर कुछ मित्रों के साथ कहीं जाने का मौका मिले, तो वह समय आपके लिए बहुत आनंद से बीतेगा। दोस्तों के साथ से भी ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि आज आपके कामकाज की समीक्षा होनी है। इस बारे में सावधान रहें, हालांकि वह जो भी समीक्षा होगी, आपके पक्ष में ही रहेगी। अगर आप अपने वरिष्ठों को कोई नई तकनीक आदि बताने-समझाने जा रहे हैं, तो पहले एक बार स्वयं को अच्छी तरह तैयार जरूर कर लें। हो सकता है, उन्हें इस बारे में आपसे ज्यादा पता हो।
प्रेमी से संबंधों में आज सुधार हो सकता हैं, कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। किसी चिकित्सक मित्र से कुछ अनबन हो सकती है। अगर आपके साथ कोई स्वास्थ्यगत समस्या है, तो आज उस बारे में अपने किसी मित्र से सलाह न करें। चिकित्सक से ही जाकर मिले तो अच्छा है। खुद के लिए सतर्क रहें तथा व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। दुश्मनों पर विजय मिलेगी। ईश्वर पर आस्था रखें।। नौकरी या बिजनेस में कुछ भी नया काम न करें। दिन में कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
लव– लव पार्टनर के साथ समय बीतेगा, प्यार मिलेगा।
प्रोफेशनल– नौकरी और बिजनेस वालों को अचानक निर्णय लेना पड़ सकता है।
हेल्थ– स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आएंगे। पुराने रोग खत्म होंगे।
करियर– सॉफ्टवेयर और मेडिकल विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा।
More http://goo.gl/TDMVVU
Leo (सिंह)
(July 23 – August 22)
किसी राजनैतिक, धार्मिक, वैचारिक, शैक्षणिक या आध्यात्मिक कारण से आपको आज काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपसे इसके लिए कहा जाएगा, और आप बेशक यह पुण्य काम करें, लेकिन एक बार अपने परिवार की सलाह जरूर ले लें। परिवार के साथ भी आज हर तरह के मामले हैं, और कुल मिलाकर घर और बाहर दोनों ही स्थानों पर तमाम तरह के दायित्व आज आप पर रहेंगे। आज आप किसी भी दायित्व को टरकाने, कोई काम कल पर टालने से बचें। आपके सारे काम आज ही निपट जाएंगे, और काम पूरा हो जाने का संतोष आपके लिए बहुत आनंददायक रहेगा।
आपके बहुत नजदीक के ही लोग किसी तरह के मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बनाएंगे, लेकिन आपको उसमें शामिल होने का मौका आज शायद न मिल सके। आपको यह मौका थोड़े समय बाद मिलेगा। आज चंद्रमा आपको अचानक धन लाभ देने वाला रहेगा। किस्मत आज आपके साथ रहेगी। कोई खास और शुभ काम होगा। नए-पुराने मित्रों से मेल-मिलाप बढ़ेगा तथा अतिथि सत्कार का लाभ होगा। कोई पुराना मामला फिर से सिर उठाएगा और आपको अपने काम पर गर्व होगा क्योंकि आप सफल रहेंगे।
लव– आज अपना लव प्रपोजल भी भेज सकते हैं।
प्रोफेशनल– आज का दिन आप के बिजनेस के लिए काफी अच्छा है।
हेल्थ– सेहत आज आपको सहयोग करेगी, सेहत की वजह से कोई काम रुकेंगे नहीं।
करियर– मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को कुछ अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। निर्माण कार्यों से जुड़े लोग सफल होंगे।
More http://goo.gl/QB9uad
Virgo (कन्या)
(August 24 – September 22)
आज आप में बहुत ऊर्जा हैं, और आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। अपनी बात कहने और दूसरों को उससे सहमत कराना भी आपके लिए बहुत सरल हो सकता हैं। आज आप दूसरों की बहुत मदद भी करेंगे, लेकिन प्रेमी के व्यवहार और घर-परिवार के मसलों से लेकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों तक आप किसी बात को, अपने किसी तर्क को बिल्कुल अति तक न ले जाएं। कई तरह के मामलों पर आपकी सोच, चिंता और धारणा बिल्कुल अतिवादी हो रही है, और आप उन कारणों से उदास भी हो सकते हैं, जिन पर आपका जरा भी वश नहीं है।
आज जो भी गलती आपसे हो जाए, उसमें आप बदलाव नहीं कर सकते। दिन भर तरह-तरह के विचारों में उलझे रहेंगे, नई से नई योजनाएं बनाते रहेंगे। कार्यक्षेत्र संबंधित कोई नई योजना बनेगी, लेकिन पूरी नहीं होने से आज आपका मन खिन्न रहेगा। थकान और आलस्य के कारण आप परेशान रहेंगे। धार्मिक कामों में रुचि नहीं रहेगी। धन भी व्यय होगा। निवेश का मौका जल्द मिलेगा, लेकिन आज पैसों को लेकर आप ज्यादा अपेक्षाएं न रखें। ऋण आदि लेने में कठिनाई आएगी। नजदीकी लोगों से विवाद संभव है। माता-पिता की सलाह बहुत उपयोगी रहेगी। संतान को समय देना होगा।
लव– लव लाइफ में कुछ लोग रुकावट डाल सकते हैं।
प्रोफेशनल– बिजनेस में प्रतियोगियों पर आपकी जीत होगी।
हेल्थ– स्वास्थ्य ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। पेट में समस्या हो सकती है। एक बार में बहुत ज्यादा पानी न पीएं।
करियर– शिक्षा के लिए दिन शानदार है। कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। एमबीए के विद्यार्थी अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे।
More http://goo.gl/L3nbAa
Libra (तुला)
(September 23 – October 23)
पैसों के लिहाज से दिन अच्छा हैं। आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता हैं। आपने शेयर बाजार आदि में निवेश किया हुआ है, तो हो सकता है आज आप और निवेश करें। अगर आप शेयर बाजार के दांव-पेंचों से दूर बने रहते हैं, तो आज हो सकता है कि किसी मित्र की मदद से आप भी इस खेल में शामिल हो जाएं, लेकिन आज आपका व्यवहार बहुत तैश पूर्ण है, कोई भी फैसला अच्छी तरह विचार करने के बाद ही करें। आज दिनभर पैसों को लेकर चिंता बनी रहेगी है, और किसी न किसी ढंग से आपको लाभ होना है। आज आपको कोई पार्टटाइम काम भी मिल सकता है, जिससे आपको धन लाभ होगा। दूसरी ओर मन की अनिश्चितता के कारण आपके हाथ से कोई अच्छा मौका चूक भी सकता है, इसका भी ध्यान रखें।
दूसरों की नकारात्मकता को स्वयं पर हावी न होने दें। दूसरों की आज आप काफी मदद करेंगे और इससे आपको संतोष भी मिलेगा। आज आपके काम पूरे होंगे। आप हर मामले की बारीकियों पर जाने की झंझट में न पड़ें। अच्छा होगा कि उसे समग्र रूप में देखें। जो समस्या है, उसके लिए भी अपना दृष्टिकोण बदलें, वही परेशानी फायदे का सौदा बन जाएगी। समय में परिवर्तन शुभ होगा। साहित्य व कला के क्षेत्र में सफलता का अवसर मिलेगा। सुख बढ़ेगा।
लव– पार्टनर से आज आपको धन लाभ हो सकता हैं। आज आपका पार्टनर उत्तेजित भी हो सकता हैं। पार्टनर से संबंध मधुर बनेंगे।
प्रोफेशन– कार्यस्थल पर परेशानी खत्म होगी। सकारात्मक रहने का प्रयास करें।
हेल्थ– स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। थकान और आलस्य हो सकता है।
करियर– टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोग आज सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे।
More http://goo.gl/ikJgx2
Scorpio (वृश्चिक)
(October 24 – November 22)
आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आप अपने सिर पर जरा भी न लें। आज आपका दिन अच्छा है। धन भाव का चंद्रमा आपको धन लाभ देने वाला रहेगा। नौकरी आदि में भी स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। धन भाव में धनु राशि का चंद्रमा होने से आपके लिए शुभ रहेगा। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े परेशान हैं, तो आज कहीं से थोड़ी राहत आपको मिल सकती है।
जो भी आपका निकटजन है, आज आपको उसकी खातिर थोड़ा त्याग भी करना पड़ेगा। दिन सहजता से बीत जाएगा, लेकिन आपको जरूरत से ज्यादा बहस करने और बातचीत में असंतुलित शब्दों के प्रयोग से बचना होगा। जो भी बोलें, सोच विचार कर बोलें, और अपनी बात पर जरूरत से ज्यादा जोर न दें। दूसरे क्या कहते हैं, इसे भी गौर से सुनें। मन में कुछ न कुछ सोच विचार दिन भर चलता रहेगा। शाम को परिवार के साथ घर से बाहर भोजन के लिए जा सकते हैं।
लव– आज पार्टनर के लिए उपहार खरीदने के चक्कर में कुछ ज्यादा खर्च हो सकता है।
प्रोफेशनल– कार्यस्थल पर वातावरण खुशनुमा रहेगा। रुका पैसा मिलेगा। सावधानी रखें।
हेल्थ– स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोग खत्म होंगे।
करियर– टेक्निकल फील्ड के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
More http://goo.gl/I0UIok
Sagittarius (धनु)
(November 23 – December 21)
सरपट दौड़ती जिंदगी आपको सोचने का भी समय नहीं देगी। काम बहुत रहेगा, ऊर्जा भी बहुत रहेगी। आप सारा काम आसानी से संभाल लेंगे। आज आप पैसों को लेकर बिल्कुल व्यावहारिक रहें। बिना सोचे विचारे किया गया खर्च आपको परेशानी में डाल सकता है और इसका अहसास हो सकता है आपको शाम को ही हो जाए, जब परिवार या प्रेमी की किसी मांग को पूरा करना पड़े। पैसों को लेकर किसी के साथ अनबन भी हो सकती है। हालांकि आप अधिकांश मसलों को समझौते से सुलझा सकते हैं।
आज का चंद्रमा आपको अचानक धन लाभ करवा सकता हैं, लेकिन ज्यादा नहीं। रचनात्मक कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप लेखक नहीं हैं, तो भी लेखन कार्य आज आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। हो सकता है, आप बिजनेस की कोई नई योजना का ड्राफ्ट तैयार करें। भावनाओं में स्थिरता रहेगी। कोई ऐसी बातचीत, विचार या हलचल चलेगी, जिसका सीधा असर आप पर होना है। आपको अपनी बात कहने का मौका न मिलने से आज आप परेशान हो सकते हैं।
लव– आपको लव पार्टनर के प्रति अपना व्यवहार सुधारना होगा। आज आपको पार्टनर सेे सहयोग मिलेगा और लाभ भी मिलेगा।
प्रोफेशनल– कुछ समय से आपके निजी और व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, अभी वातावरण ऐसा ही रहेगा।
हेल्थ– स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पेट के रोग ठीक होंगे।
करियर– मेडिकल विद्यार्थी बहुत अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। टेक्निकल फील्ड के विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा।
More http://goo.gl/EXCcX2
Capricorn (मकर)
(December 22 – January 19)
आज मकर राशि वालों की महत्वाकांक्षाएं प्रबल हैं। जो काम हाथ में लेंगे, उसे पूरी ताकत से निपटा डालेंगे। ध्यान बंटने के पहले तक आपका पूरा ध्यान अपने कामकाज पर रहेगा, जहां आप सफल भी रहेंगे। आज अचानक संतान और जीवनसाथी की चिंता हावी हो सकती है। अगर कोई समस्या भी है, तो आज वह आसानी से सुलझ सकती हैं। वास्तव में आज आपके लिए अपने हितों और दूसरों की जरूरतों के बीच संतुलन बैठाना बहुत जरूरी है। यहां तक कि अपने परिवार की बहुत सी फरमाइशों पर भी आपसे ज्यादा ही जिद की जा सकती हैं।
अगर आपका व्यवहार ज्यादा ही स्वार्थ प्रेरित रहा, तो इससे भी परेशानी ही पैदा होगी। थोड़ा मानसिक तनाव और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपको ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिंदगी के यादगार पल आज आपको याद आएंगे और आपकी परेशानियां कब खत्म हो जाएगी आपको पता भी नहीं चलेगा। आज का दिन आपके लिए मेहनत से सफलता दिलाने वाला रहेगा। दौड़-भाग करना पड़ सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। नए व्यापार में धन न लगाएं तथा कानूनी झंझटों से भी दूर रहें।
लव– लव पार्टनर के साथ वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें।
प्रोफेशनल– प्रोफेशन और बिजनेस में कोई विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
हेल्थ– स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे। अच्छा भोजन मिलेगा। मसालेदार भोजन से बचें।
करियर– आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग और निर्माण के विद्यार्थियों को कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलने के योग नहीं है।
More http://goo.gl/fSu5Oq
Aquarius (कुंभ)
(January 21 – February 18)
कुंभ राशि वालों का भाग्य इस समय उत्तम फल देने वाला हो सकता हैं। इसके अलावा आज आपके कर्म भी जोर मारेंगे। बॉस खुश होंगे। ध्यान रखें, जो चीज सामने दमकती-चमकती नजर आ रही है, वह वास्तव में उतनी दमदार नहीं है। घर में अनचाहे मेहमानों के आगमन से दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो सकती हैं। खुद आपका चिंतन और आपकी अभिव्यक्ति भी अस्पष्ट रहेगी। पैसों से जुड़े और घर-परिवार के कुछ मसले आपको सुलझाने होंगे। गणित से और अंकों से जुड़े मामलों में कुछ त्रुटि छूट सकती है- दोबारा जांच लें।
आज घर-परिवार की स्थितियों में अचानक कुछ परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं, जो आप पर या आपके जीवनसाथी पर भारी पड़ सकता है। बेहद धैर्य, शांति, समझबूझ, दूसरे की बात सुनना और समझना ही इस स्थिति को संभालने का एकमात्र तरीका होगा। जीवनसाथी के साथ अतीत के किसी मसले पर बात करने से सख्ती से परहेज रखें। आप कितनी भी कोशिश करें, जीवनसाथी के साथ कुछ न कुछ गलतफहमी पैदा हो सकती है। व्यय की अधिकता होगी तथा पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी।
लव– शाम को पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। पार्टनर आपकी भावनाओं को सम्मान देगा।
प्रोफेशनल- पार्टनरशिप के लिए समय ठीक चल रहा है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन के लिए प्रमोशन के अवसर पैदा होंगे।
हेल्थ – आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोग खत्म होंगे।
करियर– ग्लैमर जगत में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं।
More http://goo.gl/zs66lo
Pisces (मीन) (February 19 – March 20) आज आपके सामने काम इतने रहेंगे कि आपको यही तय करना कठिन हो जाएगा कि शुरुआत कहां से की जाए। एक सूची बना लें, और व्यवस्थित ढंग से चलें, तो आपको आसानी रहेगी। परिवार के बुजुर्गों से और यहां तक कि पुराने मित्रों तक से आज आपको खरी-खोटी सुननी पड़ सकती है। पैसों को लेकर मन में कंजूसी का भाव आ सकता हैं और इसके कारण आपको अपने ही निकट के कुछ लोगों की नाराजगी का सामना भी करना पड़ सकता है। शाम को अगर दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का कार्यक्रम बनता है, तो उससे जीवनसाथी ही नहीं, परिवार के बाकी लोग भी नाराज हो सकते हैं।
अपने ही निकट के किसी व्यक्ति के साथ कई विषयों पर मतभेद हो सकते हैं। आज आपकी और उसके सोचने की दिशा भिन्न रहेगी। आपका इरादा दूसरों की अनदेखी करते हुए मनमर्जी करने का होगा, लेकिन इसका परिणाम कुछ नहीं निकलेगा और अंत में आपको गलती मानते हुए समझौता करना पड़ेगा। मन में कई सवाल पैदा हो सकते हैं। आज आपकी वाणी से सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। आज कोई मामला आप निपटाना चाहते हैं तो आप सीधी बात करके मामला सुलझाएं या फिर एक-दो दिन के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें, वह अपने आप सुलझ जाएगा। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। नए व्यापार में धन न लगाएं तथा कानूनी झंझटों से भी दूर रहें। शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
लव– समय लव पार्टनर के साथ बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
प्रोफेशनल– आपका ध्यान बिजनेस में किसी नई चीज पर जाएगा, लेकिन नया निवेश न करें।
हेल्थ– स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। थकान और आलस्य के साथ सिर दर्द भी हो सकता है।
करियर– फिल्म, फैशन, ग्लैमर से जुड़े लोगों को उम्मीद से दुगुना परिणाम मिलेगा। मेडिकल स्टूडेंट बिना परेशान हुए सफलता प्राप्त करेंगे।
More http://goo.gl/W13EPA